ऐ समंदर, ले ले मुझे अपनी बांहों में...

दूबता सुरज है नज़दीक मेरे,
केसरिया रंग आसमान को घेरे,
कहता वोह सुरज मुझसे,
फिर मिलना है कल तुमसे।
इनकार हैं मुझे उससे दूर जाना,
वह बोले, दोबारा जरुर आना।
इन हवाओं में एक नशा है,
जो इन लोगों को चढ़ा है,
शहर के भूल-भुलैयों से दूर,
दिल सबका यहां भरता है।
बुरा लगता है यह देखकर,
कूड़ा डालते लोग दिनभर।
क्यों उन्हें यह समझ नही आता,
इस खूबसूरती पर यह पाप न भाता।
समंदर के इस किनारे,
देखे कितने ही जोड़े,
प्रेम की लहरों में बहते,
दिखते यह सभी न्यारे।
तुम मानो या न मानो,
कोई मोह है इस जगह में,
खिंचे मुझे यह अपनी तरफ,
ऐ समंदर,
ले ले मुझे अपनी बांहों मे...